सोनो थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फ़ाइल देखकर हुए संतुष्ट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 19 अगस्त 2019

सोनो थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, फ़ाइल देखकर हुए संतुष्ट


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-

सोमवार को एसपी जे. रेड्डी ने सोनो थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि राज्य के सभी थाने में 15 अगस्त से विधि व्यवस्था व अनुसंधान शाखा को अलग-अलग किया गया है। थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि विधि व्यवस्था व अनुसंधान शाखा ईकाई को सख्ती से लागू किया जाय। निरीक्षण में एसपी जे. रेड्डी ने कई फाइलों का अवलोकन किया।


निरीक्षण मे निर्गत पंजी फरारी पंजी , गुण्डा पंजी, मालखाना, डकैती पंजी समेत कई अन्य दस्तावेज एवं अपराध से संबधित मामलों को बारीक से अवलोकन किया। निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि विभिन्न पंजियों की जाँच की गई और संतोष जनक पायी गई। अनुसंधान मे कोताही बरतने वाले पदाधिकारी नपेंगे।
मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, पुअनि अमरेंद्र कुमार सिंह, एस आई राजमुनी सिंह, एएसआई शब्वीर अहमद, एस आई रामाशीष यादव, उपेन्द्र सिंह, के आलावे अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Input - मदन शर्मा

Post Top Ad -