सोनो : BJP कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, धारा 370 हटाये जाने पर मनाया जश्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 6 अगस्त 2019

सोनो : BJP कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस, धारा 370 हटाये जाने पर मनाया जश्न


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :- मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 ,35A हटाये जाने से खुशी की जश्न मनाते हुए विजय जुलूस निकाला। 


    खुशी में सोनो बाजार में मोहन मेडिकल के पास सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक दूसरे लड्डू खिलाकर अबीर गुलाल लगाया। युवाओं द्वारा खुशी में पटाखे भी छोड़े गए। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि डा०श्यामा प्रसाद मुखर्जी की वलिदान आज सकार हुआ है। अब देश में एक झंडा, एक संविधान, एक प्रधान, एक निशान के साथ आरटीआई कानून लागू होगा। अब जम्मू कश्मीर में देश के कोई भी लोग जमीन खरीद सकते हैं। देश को सभी राज्यों की तरह जम्मू कश्मीर जुट जाने से मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमीत शाह के आलावे सभी केविनेट मंत्री को धन्यवाद दिया।
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश को आजादी के 72 साल के बाद ऐसा मौका मिला है जो सराहनीय व प्रसंशनीय है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति अशोक तमोली , भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, नरेश साह , भरत राय , योगेन्द्र मालाकार, विनय कुमार वर्मा, भगवान भगत, मुन्ना बर्णवाल, केदार पंडित, रंजीत वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -