छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ चला अभियान, दंतेवाड़ा में 2 हार्डकोर नक्सली ढेर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 July 2019

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के खिलाफ चला अभियान, दंतेवाड़ा में 2 हार्डकोर नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ऑपरेशन के दौरान डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस ने एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में भी सफलता पाई है।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान चलाया था। जिसके दौरान गुनियापाल के जंगलों में डीआरजी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया।

मारे गए दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये के इनाम थे। दोनों नक्सली मलंगर एरिया कमेटी के सदस्य रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार महिला नक्सली से पूछताछ कर रही है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव के मुताबिक गुनियापाल के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक हुई इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

Post Top Ad