निजी कार्यक्रम में भाग लेने गिद्धौर पहुंचे बांका सांसद, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 जून 2019

निजी कार्यक्रम में भाग लेने गिद्धौर पहुंचे बांका सांसद, कार्यकर्ताओं से भी की मुलाकात

[गिद्धौर | धनंजय कुमार आमोद] :-
शनिवार की दोपहर गिद्धौर के महुलीगढ़ में बांका सांसद गिरधारी यादव एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजद नेता व कोल्हुआ पंचायत के पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार सिंह उर्फ दीपू जी के आवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात भी की।


इस दौरान पत्रकारों से बात चीत करते हुए उन्होंने कहा कि जमुई से मेरा पुराना लगाव है। मैं
इस क्षेत्र का सांसद रहा जिसके कारण यहां के लोगों से मेरा करीबी नाता बन गया है। इस लिए जब भी मैं जमुई आता हूँ, सभी लोगों व कार्यकर्ता से मिल के ही जाता हूँ।
बाँका से सांसद के रूप निर्वाचित होने के सवाल पर वे बोले कि 'मुझे बांका का बेटा भाई समझ के जिस तरह से वहां की जनता ने स्नेह और जीत के रूप में आशीर्वाद दिया है, इसके लिए उनका में सदैव ऋणी रहूंगा। मेरी जीत नहीं है ये जीत बाँका की जनता के साथ साथ नीतिश कुमार व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है।


इस मौके पर उपेन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, अजीत यादव, कार्तिक यादव, नरेश यादव, गणेश यादव, अशोक यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement