बांका : गोल्डन गर्ल श्रेयसी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों का मिला समर्थन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 6 अप्रैल 2019

बांका : गोल्डन गर्ल श्रेयसी ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों का मिला समर्थन

धोरैया (बांका) | रूपेश कुमार राजा】:-

अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने शनिवार को बांका लोकसभा के धोरैया प्रखंड के दर्जनों गांव में सघन जनसंपर्क चलाया जनसम्पर्क  अभियान में उन्हें व्यापक जन समर्थन मिल रहा है जिससे उनके समर्थक और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। 


इस दौरान श्रेयसी ने गांव गांव जाकर मतदाताओं से अपनी मां पुतुल कुमारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने काफिले संग धोरैया के जगता गांव से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। श्रेयसी ने चंदाडीह, मलधरा, पटवा , कुसमी, जाखा, कोतरा, शासन, बस्ता ,मानिकपुर, चांदपुर, पंठिया, बड़ेरी आदि गांव का दौरा किया। सभी गांव में जाकर गोल्डन गर्ल श्रेयसी ने लोगों के बीच गैस सिलेंडर छाप पर बटन दबाकर माता पुतुल कुमारी को विजयी बनाने की अपील की, ताकि क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। 

श्रेयसी ने लोगों से कहा कि जिस प्रकार उनके पिता दिग्विजय सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है, उसी प्रकार उनके सपने को साकार उनकी मां को करना है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग दादा को याद कर रहे हैं। मतदाताओं से मिलते हुए  दिवंगत पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह द्वारा बांका वासियों के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाया। उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी अपनी मां के पक्ष में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एनडीए से उनकी मां को टिकट मिलेगा लेकिन अंतिम समय में  उनका टिकट काट लिया गया। बांका के स्वाभिमान की खातिर उनकी मां निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतर गई।
मौके पर  राजीव सिंह,नीलम सिंह, रखाल प्रसाद सिंह ,उपप्रमुख गुडिया देवी,गुुुुड्डू सिंह,अमर सिंह  राठौर, अमर कुमार  गोस्वामी, चुन्ना सिंह, गणेश गुंजन झा,  डॉक्टर जुनैद, आशुतोष कुमार , प्रवीण कुमार,सुभाष सिंह,  अजीत कुमार, मुकुंदी साह,  मनोहर  जी  राकेश कुमार दास  सरजू कुमार, उमेश कुमार रजक, उमेश सिंह, दिलबर खान,  मोहम्मद आफताब  मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद जमालुद्दीन,  शालिग्राम पासवान, सोनू सिंह, बाबुल कुमार, राकेश रंजन गुप्ता, गुड्डू सिंह, राघव कुमार रजक,छोटे लाल मंडल,इमरान फरहत मौजूद थे।

Post Top Ad -