श्रमिक नीतियों के संशोधन के खिलाफ व ट्रेड यूनियनों को उचित मानदेय को लेकर चक्का जाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 9 जनवरी 2019

श्रमिक नीतियों के संशोधन के खिलाफ व ट्रेड यूनियनों को उचित मानदेय को लेकर चक्का जाम

अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज चौक पर श्रमिक नीतियों के संशोधन व रसोईया व ट्रेड युनियन के उचित मानदेय को लेकर भाकपा के अंचल सचिव सुनील सिंह के नेतृत्व में बुधवार को सुबह  अलीगंज चौक पर रसोईया दीदी सहित अन्य ट्रेड यूनियन के सदस्यों मिलकर सड़क जाम कर दिया और तीन बजे तक सड़कों पर वाहनों का परिचालन ठप हो गया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा अंचल सचिव ने कहा कि केन्द्र सरकार श्रमिकों के कानून में संशोधन कर मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है। भाकपा माले अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है और स्कूल में रसोईया दिनभर खाना बनाती है जिसे 30 रूपया दिया जाता है, जिससे कि एक आदमी का भरपेट भोजन भी नहीं हो सकती है। घुसखोरी चरम पर है।सभी सरकारी दफ्तरों में बिना घुस के आम आदमी का काम नहीं हो रहा है। थाना से लेकर प्रखंड अंचल तक बिचौलिया हावी है। आम हड़ताल में श्रमिक नीतियों के संशोधन के खिलाफ बामदल का समर्थन किया गया था।

मौके पर राजद के सुपेंद्र यादव, गोविन्द पासवान, राजेंद्र महतो, विजय यादव, राजेंद्र सिंह, भाकपा के बालेश्वर चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। मौके पर बड़ी संख्या में बामदल के कार्यकर्ता व रसोईया दीदी मौजूद थी।

Post Top Ad -