अलीगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की है कमी, मरीजों की परेशानी बढ़ी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 13 दिसंबर 2018

अलीगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की है कमी, मरीजों की परेशानी बढ़ी


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह):-

प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चिकित्सक के कमी के कारण मरीजों को इलाज करवाने में काफी दिक्कतो के दौर से गुजरनी पड़ रही है। मरीज प्राईवेट व झोलाछाप चिकित्सकों के सहारे इलाज करवाने को विवश हैं।


समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना, ने बताया कि एक तो कब से महिला चिकित्सक की मांग किया जा रहा है।लेकिन अस्पताल निर्माण काल से यह अस्पताल महिला चिकित्सक कमी का दंश झेल रहा है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने बताया कि प्रखंड आबादी लगभग दो लाख के करीब है। फिर भी मात्र प्रभारी समेत चार चिकित्सक के भरोसे यह अस्पताल चल रहा है। चिकित्सक कमी के कारण मरीजों को इलाज करवाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं ।जहां उनका आर्थिक रूप से दोहन हो रहा है। समाजसेवी धर्मेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि इस पीएचसी में दर्जनों महिलाओं प्रसव के लिए प्रतिदिन आती हैं। लेकिन महिला चिकित्सक नही रहने से महिलाओं को नर्स या तो पुरूष चिकित्सक से ही अपनी इलाज कराने को विवशता है। ग्रामीण श्यामसुंदर सिंह बताते हैं कि अस्पताल चिकित्सक को अपना इलाज के लिए डॉक्टर की खोज करनी पड़ती है। घंटों चिकित्सक आने का इंतजार के बाद भी दवा नही मिल पाता है और विवश होकर प्राईवेट में दिखाना पड़ता है।
 बता दें कि अलीगंज अस्पताल प्रभारी मो साजिद भी दो जगह प्रभार में हैं। वे बताते हैं कि दो जगह प्रभार में है। चिकित्सक की कमी के बारे  में सिविल सर्जन जमुई जानकारी दी गईं है और चिकित्सक की मांग किया गया है।


Post Top Ad -