गया : असहायों को कम्बल व निर्धन विद्यार्थियों को दी गई पठन सामग्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 16 December 2018

गया : असहायों को कम्बल व निर्धन विद्यार्थियों को दी गई पठन सामग्री



गया/पटना (अनूप नारायण)
: शनिवार को बागेश्वरी रोड स्थित डॉ बी आर अम्बेडकर शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में गरीबों एवं असहायों के बीच 51 कम्बल और 51 संस्था में पढ़ने वाले  गरीब छात्र-छात्राओं के बीच वस्त्र,कॉपी, कलम,आदि  पठन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि कम्बल व पठन सामाग्री का वितरण पटना से आये मुख्य अतिथि युवा समाज सेवक रजनीश राजपूत, संस्था के सदस्यों तथा मुहल्ले के लोगो के सहयोग से  किया गया। इसी उपरांत मुख्य अतिथि ने कंबल वितरण करते हुए बताया कि भीषण शीतलहर के देखते हुए संस्थान के तत्वाधान में यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहायता,शिक्षा एवं गरीबों की मदद सहित कई कार्यक्रम चलाकर पीड़ित मानवता की सेवा की जाती है और आगे भी यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष दुर्गाश सिंह यादव ,सलाहकार अजय कुमार, प्रधानाध्यापक सुभम कुमार , विक्की कुमार सूरज कुमार,जितेंद्र कुमार ,सुमित कुमार निरंजन कुमार ,अमित कुमार विश्वजीत यादव, कुमारी प्रियंका ,पूनम कुमारी आदि सदस्यो एवं काफी संख्या में मोहल्ले के लोग मौजूद थे।

Post Top Ad