गिद्धौर : दीपों से जगमगाया घर-आंगन, परंपरागत तरीके से मनाई गई दीपावली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

गिद्धौर : दीपों से जगमगाया घर-आंगन, परंपरागत तरीके से मनाई गई दीपावली

 

{गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा} :-
पटाखों की धूम, सतरंगी आतिशबाजी से झिलमिलाता आसमान और रोशनी की जगमगाहट के बीच बुधवार को गिद्धौर में काफी धूमधाम से दीपोत्सव मनाया गया। दीपावली की सुबह से ही गिद्धौरवासियों लोगों में भरपूर उत्साह दिख रहा था। सूर्यास्त के बाद शुभ मुहुर्त में लोगों ने महालक्ष्मी पूजन किया।


 आसन लगाकर उस पर मां लक्ष्मी और श्रीगणेश की प्रतिमा को विराजित करते हुए दीप जलाकर और रोली, चंदन, फूल, मिष्ठान, आदि से पूजन किया और मां लक्ष्मी का आह्वान कर घर में सुख शांति वैभव और सदैव समृद्धि की मंगलकामना की। इसके बाद लोगों ने दरवाजों, कमरों, बालकनी, छत, आंगन से लेकर घर के कोने कोने में रोशनी फैलाई।


 वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेशोपरान्त भी आसमान में आतिशबाजी का नजारा देर रात तक जारी रहा जिसमें बच्चों व युवाओं की टोली ने जमकर आतिशबाजी व पटाखों का लुत्फ उठाया। दीपावली को लेकर बुधवार को गिद्धौर बाजार खरीददारों से पटा रहा। सुबह से फल, सब्जियों, पूजन सामग्रियों, व पटाखे की खरीददारी शुरू हो गई।



 बुधवार देर शाम तक खरीददारी का दौर जारी रहा। हलांकि गिद्धौर में इको-फ्रेन्डली पटाखों की बिक्री काफी कम रही। सूर्यास्त होते ही दीपोत्सव से पूरा गिद्धौर रंगबिरंगी रोशनी से नहा गया। वहीं गिद्धौर के कुछ चिन्हित जगहों पर देर रात तक जुआ खेलने की जुगत में भी लोग लगे रहे। हर पत्ते पर दस के सौ का दाव चल रहा था।


बताते चलें कि, इस बार के दीपावली में गिद्धौर में मिट्टी के दीये का ज्यादा उपयोग देखा गया। रोशनी के इस पर्व में लोगों ने सावधानी बरतते हुए इसे शांतिपूर्ण संपन्न किया।

Post Top Ad -