सिमुलतला : KYP के सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 3 अक्टूबर 2018

सिमुलतला : KYP के सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण-पत्र वितरित

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]
बिहार सरकार के सात निश्चय योजनांतर्गत सिमुलतला स्थित खुरण्डा में संचालित कौशल विकास केन्द्र (एसडीसी) में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजित उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुखिया बलदेव यादव एवं केन्द्र समन्वयक फूल कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण पा चूके दिसंबर एवं जनवरी माह के प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित की गई।

दुर्गा पूजा की खरीददारी सस्ते में >> क्लिक करें

इस दौरान पूर्व मुखिया बलदेव यादव एवं केन्द्र समन्वयक फूल कुमारी ने बिहार सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की मुक्त कंठ से प्रसंशा करते हुए युवाओं के लिए बहुपयोगी बताया।
 वहीं उक्त एसडीसी के एलएफ चुनचुन यादव ने समारोह के सफल संचालन में अपनी अहम भूमिका निभाई ।
मौके पर गणेश कुमार सिंह, वर्षा रानी, मो. आलम अंसारी, जूली सिन्हा, चान्दनी कुमारी, मो.इजराइल अंसारी, समेत दर्जनों सफल प्रशिक्षु प्रमाण-पत्र पा उत्साहित नजर आए।

Responsive Advertisement