जान लीजिये! कटे-फटे नोट बदलने के नियमों में आरबीआई ने किया है बड़ा बदलाव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 8 सितंबर 2018

जान लीजिये! कटे-फटे नोट बदलने के नियमों में आरबीआई ने किया है बड़ा बदलाव

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने कटे-फटे नोट बदलने के नियमों में शुक्रवार को बदलाव किया। केंद्रीय बैंक द्वारा 2,000 रुपए, 200 रुपए और अन्य कम मूल्य की मुद्रा पेश किये जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। वर्ष 2016 के नवंबर में नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 200 रुपए और 2,000 रुपए के नोट पेश किये। इसके अलावा 10 रुपए, 20 रुपए, 50 रुपए, 100 रुपए और 500 रुपए छोटे नोट पेश किये थे।

रिजर्व बैंक के देश भर में कार्यालयों या मनोनीत बैंक शाखाओं में कटे-फटे नोट बदले जा सकते हैं। नोट की स्थिति पर आधे मूल्य या पूरे मूल्य पर इन्हें बदला जा सकता है। रिजर्व बैंक (नोट वापसी) नियम 2009 में संशोधन करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में कटे-फटे नोट को बदलने में लोगों को सुविधा के लिये यह कदम उठाया गया है।

नई श्रृंखला के नोट पूर्व की श्रृंखला के मुकाबले छोटे है। ये नियम तत्काल प्रभाव से अमल में आ गये हैं। रिजर्व बैंक ने कहा, 'साथ ही 50 रुपए और उससे अधिक मूल्य के नोट के मामले में पूर्ण मूल्य के भुगतान के लिये नोट के न्यूनतम क्षेत्र की जरूरत को लेकर भी नियम में बदलाव किये गये है

Post Top Ad -