अलीगंज : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, अफवाहों से दूर रहने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 20 अगस्त 2018

अलीगंज : बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, अफवाहों से दूर रहने की अपील

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

चंद्रदीप थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना अध्यक्ष बब्लू कुमार पंडित की देखरेख में बीडीओ मो. शमशीर मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ ने लोगों से बकरीद पर्व आपसी भाईचारे व आपसी सौहार्द व शांति वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व हो लोगों को अफवाहों से दूर रहना चाहिए। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस सादे लिवास में हर हर जगहों पर तैनात रहेगी और अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने किसी प्रकार की अफवाह मिले तो उन्होंने पुलिस को सुचित करने की बात कही।
मौके पर प्रभारी अंचलाधिकारी रामेश्वर प्रसाद के अलावे बड़ी संख्या में दोनों संप्रदाय के गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement