बांका : अटल जी की अस्थि कलश यात्रा भाजपा की नौटंकी - निशा शालिनी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 26 अगस्त 2018

बांका : अटल जी की अस्थि कलश यात्रा भाजपा की नौटंकी - निशा शालिनी


बांका (रूपेश कुमार राजा) : चांदन जिला पार्षद सदस्या निशा शालिनी ने कहा है कि भाजपा नेता  जो देश रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश लेकर पूरे देश में भ्रमण कर रहे हैं।

सुश्री निशा ने इसको जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। देश के महान पुरुषों के अस्थि को लेकर की जा रही भाजपा की इस नौटंकी का जिप सदस्या निशा शालिनी ने घोर निंदा की है।

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेताओं का ठहाका मारता हुआ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा महिला नेत्री अस्थि कलश के साथ मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते है।


मध्यप्रदेश के सीएम के साथ कुछ महिला नेत्री का पूर्व पीएम के अस्थि कलश के साथ हँसते हुए फोटो  वायरल हुआ है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिप सदस्या ने कहा है कि ये लोग श्रधांजलि दे रहे है या बर्थड़े  मना रहे है।जो यह दर्शाता है कि यह कैसी श्रद्धांजलि यात्रा है। इसे जनता से साथ खिलवाड़ नहीं माना जाय तो क्या कहा जाय।

निशा ने कहा कि स्व. वाजपेयी अपने पूरे जीवन काल में यह नहीं सोचा होगा कि मोदी एवं चन्द स्वार्थी मौका परस्त लोगों की राजनीतिक दिव्यांगता उनकी मौत और अस्थियों का भी तमाशा बनायेगी। भाजपा जिस तरह से उनके नाम को राजनीति के लिए भुनाने में जुटी है उससे देश की आम आवाम क्षुब्ध है।


इतना ही नहीं बीते दस वर्षाें में भाजपा ने अपने चुनाव के दौरान कहीं भी पोस्टर तक में स्व.वाजपेयी की तस्वीर नहीं लगी। लेकिन 2019 की चुनाव में भाजपा अपनी डूबती नैया को देखते हुए स्व.वाजपेयी के नाम का सहारा ले रहे हैं।

Post Top Ad -