नवादा : कृषि विज्ञान केन्द्र ने कृषकों के बीच किया अरहर बीज का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

नवादा : कृषि विज्ञान केन्द्र ने कृषकों के बीच किया अरहर बीज का वितरण


[कौआकोल (नवादा) | चन्द्रशेखर सिंह]

प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र ग्राम निर्माण मंडल ,सर्वोदय आश्रम सेखोदेउरा के तत्वावधान में किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण वरौन गांव में कृषि विज्ञान केन्द्र के निरंजन सिंह, अरविंद कुमार रायजी के द्वारा पंचायत समिति सदस्या रीता देवी की मौजूदगी में लगभग 80 किसानों के बीच चार किंवटल अरहर का बीज चयनित ग्राम महापुर गांव के किसानों के बीच किया गया। पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ने बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएँ चलाई जा रही है। जिसका लाभ किसानों को मिल रही है।वही कृषि विज्ञान केन्द्र के निरंजन सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा किसानों को संबल बनाने के लिए कई योजनाओं को किसानों के हित में चल रही है। किसानों को कृषि उपकरण से लेकर बीज तक मुफ्त में उपलब्ध करा रही है। पूर्व में भी तीसी ,अरहर व फलदार पौधो का वितरण किया गया था।
मौके पर डा धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, राय जी,किसान नागेद्र सिंह, रंजय सिंह, दीपक सिंह,विनोद रविदास, झारखंडी पांडेय, चादो रविदास,रामभजु यादव, देव यादव के अलावे बड़ी संख्या में महापुर गांव के कृषक मौजूद थे।

Post Top Ad -