अलीगंज में धड़ल्ले से की जा रही है पेड़ों की कटाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

अलीगंज में धड़ल्ले से की जा रही है पेड़ों की कटाई

Gidhaur.com:(अलीगंज):- प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों अवैध आरा मिल बेरोक-टोक संचालित है।गौरतलब है कि अवैध रूप से संचालित आरा मिल अवैध तरीके से वनों की कटाई को बढ़ावा देते हैं,जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा- सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित एवं ग्रामीण क्षेत्र में दर्जनो अवैध आरा मिल का संचालन वन विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से चलाया जा रहा है,जहां एक ओर सरकार पुरे देश में हरित क्रांति अभियान के तहत पौधरोपण किया जा रहा है,लेकिन लकड़ी माफिया के द्वारा विभागीय अधिकारी व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से जंगलों व किसानों के खेतों में लगे हरे-हरे वृक्षो को कटाई कर आरा मिल पर उसका चिराई किया जा रहा है।हरे-भरे वृक्षो की कटाई से पर्यावरण पर भी खतरा मंड़राने लगा है।जंगल की स्थिति देेेेखा जाए तो जितना अलीगंज एवं सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र में संचालित है उतना जिले भर के किसी प्रखंड में नही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में प्रखंड  के दक्षिण बहुत विस्तारित जंगली क्षेत्र था लेकिन लकड़ी माफिया व वन विभाग की मिलीभगत व उदासीन रवैया के कारण जंगल एक सपाट मैदान बन चुका है और जंगल सिकुड़ता चला जा रहा है। जिला वन पदाधिकारी प्रभाकर झा ने बताया कि अलीगंज एवं सिकंदरा में अवैध आरा मिल संचालित किये जाने की शिकायत मिल रही है जल्द ही अवैध संचालित आरा मिल को ध्वस्त किया जाएगा ।


चंद्रशेखर सिंह 
अलीगंज
10.07.2018

Post Top Ad -