Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज SBI में लिंक फेल रहने से उपभोक्ता परेशान, जताई नाराजगी


अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद) :- अलीगंज का एक माात्र राष्ट्रीयकृत भारतीय स्टेट बैंक में लिंक फैल रहने से उपभोक्ता परेशान काफी रहे। उपभोक्ता
डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अलीगंज बाजार स्थित स्टेट बैंक में लिंक फैल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से सैकड़ों की संख्या में खाता धारी बैंक आकर लाईन में लगते हैं, जिसमें मुश्किल से आठ से दस आदमी को पैसा मिल पाता है।

अलीगंज SBI, फ़ाइल फ़ोटो

उपभोक्ताओं को लाईन मे रहकर निराश होकर शाम को घर लौटना पड़ता है। बैंक अधिकारी द्वारा लिंक फेल रहने की बोर्ड लगा दिया जाता है। उपभोक्ताओं को दिनभर काम छति कर बैंक में पैसा निकासी व जमा करने की इन्तजार के बाद भी निराश होकर लौटना पड़ता है। उपभोक्ता परमेश्वर यादव, मो. करीम, राजिया देवी, कविता देवी, मनोज कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि खासकर लिंक फैल रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशान है। उपभोक्ताओं ने बताया कि एक काउंटर रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और रोज लंबी कतार लगाने को विवश है। इस समस्या से निदान कराने की मांग की है।