Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : कोसमा आहार पहुंचे RJD विधायक विजय प्रकाश, नीतीश सरकार पर साधा निशाना



न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

सरकारी दावों के चकाचौन्ध से सुर्खियों में आए बानाडीह के कोसमा आहार पर राजनीतिक सियासत तेज होती दिख रही है। कई राजनीतिक दल के नेताओं का आवागमन शुरू हो गया है।


इसी क्रम में मंगलवार की देर सन्ध्या राजद विधायक व पूर्व मंत्री विजय प्रकाश कोसमा आहार पहुंचकर पूरे वस्तु-स्थिति का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से रूबरू हुए।उनके साथ दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं के अलावे राजद जिलाध्यक्ष अशोक राम, त्रिवेणी यादव, अशोक यादव, उपेन्द्र यादव के अलावे प्रशासनिक स्तर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन एवं गिद्धौर थाना के एसआई विपिन कुमार राय सक्रिय नजर आए।

इस दौरान उन्होंने अपने तीखे बोल से नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार भोली भाली जनता के आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही है। उनकी जल-जीवन हरियाली यात्रा ने ग्रामीणों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बानाडीह के धरती पर उतारे गए इस योजना में लूट नहीं बल्कि डकैती हुई है। इससे उनका चुनावी कोष मजबूत हुआ है।


विजय प्रकाश ने धँसे हुए कुंए के चौताल और आहार की दुर्दशा पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लूट और भ्रष्टाचार के नीव पर बने इन सिंचाई स्त्रोत से सरकार की ये योजना सफल नहीं हो सकती। बानाडीह में नीतीश सरकार अपने दौरे में न तो जनता के बीच आये और न ही उनकी समस्याओं को जाना, ऐसे में उनकी मनसा को जनता समझ रही है।
ग्रामीणों की समस्या पर विजय प्रकाश ने उनसे लिखित आवेदन की मांग करते हुए कहा कि उनके मांग  को सदन मे उठाएंगे।


श्री प्रकाश ने आहार तक जाने वाली सड़क पर बेरियर लगा देने वाले सवाल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसे तालिबानी हुकूमत का हवाला देते हुए नीतीश सरकार पर शब्दों के बाण चलाये। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का ये अंतिम समय है। अब ये सरकार राजनीतिक शैया पर लेट गयी है, और जनता अब उनका राजनीतिक दाह संस्कार करने को तैयार है।