Breaking News

6/recent/ticker-posts

रतनपुर : मध्य विद्यालय के 40 बच्चों का दल शैक्षणिक परिभ्रमण पर मंदार हिल रवाना


गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-  मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रतनपुर के 40 छात्र-छात्राओं  को शैक्षणिक परिभ्रमण पर बांका जिले के मंदार हिल ले जाया गया। बच्चे स्कूल प्रबंधन के साथ वहां के ऐतिहासिक स्थलों का परिभ्रमण के लिए रविवार को रवाना हुए। 


विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक बबीता सिंह, पंचायत के मुखिया राजेश सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर परिवहन बस को मंदार हिल के लिए रवाना किया गया।  इस अवसर पर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने कहा कि इस तरह के परिभ्रमण से बच्चों के बौद्धिक स्तर का विकास होता है। विद्यालय के प्रभारी बबीता सिंह ने कहा कि  उक्त ऐतिहासिक स्थलों को दिखाकर बच्चों को मुख्य रूप से बिहार के इतिहास के बारे में उन्हें समझाया जाएगा जिससे बच्चे बिहार के गौरवमयी इतिहास से रूबरू हो सके।

 इस मौके पर शिक्षक राकेश तिवारी, पंकज सिंह, सुशील सिंह, कल्पना कुमारी, टोला सेवक- नीरज रजक, पिंटू रजक, जलधर मांझी समेत विद्यालय के बच्चे मौजूद थे।

Input - भीमराज