Breaking News

6/recent/ticker-posts

युवा लोजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में बोले ई. निर्भय - चिराग युवा और लोजपा युवाओं की पार्टी

पटना/जमुई :
रविवार को युवा लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद चंदन सिंह की अध्यक्षता में युवा लोजपा की प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक लोजपा प्रदेश कार्यालय पटना में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश के सभी युवा लोजपा के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष शामिल हुए।
समीक्षा बैठक में आए युवा लोजपा के सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ युवा लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह ने पार्टी की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही 28 नवंबर को पार्टी के स्थापना दिवस में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में शामिल हुए युवा लोजपा के जमुई जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने कहा कि जमुई सांसद चिराग पासवान अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चिराग युवा हैं और लोजपा युवाओं की पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के सबको साथ लेकर चलने की नीति की वजह से युवाओं का रुझान लोक जनशक्ति पार्टी की ओर अधिक हुआ है। आने वाले समय में लोजपा पूरे प्रदेश में सर्वाधिक युवाओं वाली पार्टी बनने की दिशा में अग्रसर है।
इस बैठक में जमुई से आशुतोष कुमार ठाकुर, गौतम पासवान, दिलीप पासवान के अलावे प्रदेशभर से युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए।