Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : जयंती पर याद किये गए राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार पटेल

जमुई : देश की एकता के सूत्रधार, नवीन भारत के निर्माता तथा प्रखर राष्ट्रवादी नेता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती जमुई जिला के लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की तस्वीर पर फूल-माला अर्पित की।
लोजपा जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, दलित सेना प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, दलित सेना जिला अध्यक्ष रविशंकर पासवान, लोजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश के उपाध्यक्ष मो. मोतीउल्लाह, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह, लोजपा नेता शिबू सिंह, युवा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह, लोजपा आई टी सेल के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान, युवा लोजपा नेता गुंजन तिवारी, खैरा प्रखंड अध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव, बरहट प्रखंड अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, दलित सेना जमुई नगर अध्यक्ष गुड्डू पासवान, युवा लोजपा के जमुई प्रखंड अध्यक्ष गौतम पासवान, छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष हरेराम रावत, लोजपा नेता रूपेश सिंह, सकलदेव यादव, छात्र लोजपा के खैरा प्रखंड अध्यक्ष रोशन शर्मा, आशीष रावत, दानी पासवान, अलाउद्दीन अंसारी, लोजपा नेता दीपक सिंह, नंदकिशोर यादव एवं अन्य लोजपा नेताओं ने सरदार पटेल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की एवं उन्हें सच्चा राष्ट्र निर्माता बताया। इस मौके पर लोजपा के सभी प्रकोष्ठों के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।