Breaking News

6/recent/ticker-posts

झाझा : धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा


झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) :
झाझा प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की पूजा के दिन फैक्ट्रियां ऑफिस और उद्योगों में लगी हुई मशीनों की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को ही सृष्टि के सृजन का दायित्व दिया गया था इसलिए इन्हें सृष्टि का सुपर इंजीनियर भी कहा जाता हैं।
झाझा प्रखंड क्षेत्र के रेल नगरी, धमना, बोड़वा, आदि स्थानों में पूरे विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना सम्पन्न हुई।

वही सार्वजनिक विश्वकर्मा पूजा समिति में बिंदु कश्यप, प्रदीप शर्मा, दिलीप शर्मा, विनोद शर्मा, अर्जुन शर्मा, कृष्णा शर्मा, प्रमोद शर्मा, सीकू शर्मा, बिकु शर्मा, अजय शर्मा, सूरज शर्मा, सहित कई कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।