Breaking News

6/recent/ticker-posts

झाझा : बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री ने किया स्व. शिवनंदन यादव स्मृति पार्क का उद्घाटन

झाझा | शक्ति प्रसाद शर्मा [Edited by: Sushant] :
गुरुवार को बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का झाझा आगमन हुआ। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने उनका जोरदार स्वागत किया। यहाँ उन्होंने स्व. शिवनन्दन यादव स्मृति पार्क का उद्घाटन किया।
नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने झाझा विधायक डॉ. रविन्द्र कुमार यादव के विकास कार्यों की सहराना की। साथ ही कहा कि छोटे से लेकर बड़े कार्य जो झाझा में बचे हुए हैं, उसकी सूची तैयार कर हमें उपलब्ध कराएं। जो बाकी बचा हुआ काम है उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में राजेश कुमार, बी डी राम, ब्रह्मदेव पासवान, प्रभात कुमार, पिंकी कुमारी, राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, मुन्ना सिन्हा, पप्पू सिन्हा, नितिन कुमार, जिला पार्षद पवन राम, सिंटू साह, कृष्णा साह, लक्ष्मण झा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।