Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : वीर भगत सिंह की मनाई गई 112वीं जयंती, जीवनी पर हुई चर्चा


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के आनंद विद्या निकेतन में प्रो. आनंद लाल पाठक की अध्यक्षता में शहीद वीर भगत सिंह की 112वीं जयंती शनिवार को मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


जंयती समारोह को संबोधित करते हुए मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रतिनिधि -सह- युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि हंसते -हंसते देश पर अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद- ए-आजम भगत सिंह देश के सबसे बड़े क्रान्तिकारी थे, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को अपने साहस से झकझोर दिया था। भगत सिंह ने नौजवानों के दिलों में आजादी का ऐसा जुनून भरा कि देश के हर युवा आजादी की जंग में कूद पड़े।
लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासबान ने कहा कि वे देश के खातिर अपनी जान की भी परवाह नहीं कि। समाजसेवी धर्मेद्र कुशवाहा ने कहा कि भगत सिंह महान स्वतंत्रता सेनानी  थे। आनंद लाल पाठक ने कहा कि उन्होंने देश की आजादी के लिए 1926 में नौजवान भारत सभा की स्थापना की। उन्होंने नौजवानों को जोश भरने के लिए कहा था कि 'बम और पिस्तौल से क्रान्ति नहीं आती,क्रान्ति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।'
मौके पर अनिल यादव, राजेंद्र यादव, सुदामा महतो, नौरंगी यादव , शिक्षक गोपाल कुमार, परमानंद कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।