Breaking News

6/recent/ticker-posts

बरहट : चंद्रशेखर बाबू के पुण्यतिथि पर जुटे लोग, चर्चाओं में रही MLA बंटी चौधरी की अनुपस्थिति

बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) :-
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चंद्रशेखर सिंह की 33वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव मलयपुर में उनके समाधि स्थल आंजन नदी के तट पर मनाई गई। इस मौके पर स्वर्गीय सिंह की पत्नी सह बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह, पुत्र विधु शेखर, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल सहित कई गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


माल्यार्पण पश्चात बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल ने स्व. चंद्रशेखर सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर बाबू ना केवल सुलझे हुए राजनीतिज्ञ वरण धनी व्यक्तित्व के मालिक थे। वे युवाओं के आदर्श थे। हम सबों को गौरव है कि ऐसे व्यक्ति ने जमीन की मिट्टी में जन्म लिया। हमें इस बात का खेद भी है कि किसी भी दल के लोगों ने उचित सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार से जमुई में चंद्रशेखर बाबू की प्रतिमा लगवाने की मांग की। वहीं जमुई जिले के कांग्रेस के एकमात्र सिकंदरा के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी का कार्यक्रम में ना आना लोगों के बीच में चर्चा का विषय बना हुआ था। 

माल्यार्पण करने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, सीएल सिंह,शिवकिशोर सिंह उर्फ महेश जी, कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ राजीव सिंह,जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, जिला महासचिव अरुण जी, कांग्रेस नेता निवास सिंह, मधुकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, मुरारी सिंह उर्फ सुकुल जी, भाजपा नेता विकास सिंह,अजीत सिंह, उदय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा ठाकुर डुगडुग सिंह अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।