Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : नहीं रहे के. के. एम कॉलेज के छात्र संघ उपाध्यक्ष जयनंदन यादव

जमुई [सुशान्त सिन्हा] :
के. के. एम. कॉलेज, जमुई के छात्र संघ उपाध्यक्ष जयनंदन यादव का निधन हो गया। यह जानकारी छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित राज ने दी। उन्होंने बताया कि जयनंदन जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमुई के कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनकी मृत्यु की खबर मिलने पर हम सभी लोग काफी आहत हैं। उनकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है। वह काफी जुझारू भी थे। उनमें सभी कार्य को सफलता पूर्वक करने की क्षमता थी।

एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन यादव ने बताया कि जयनंदन अपने निजी काम से पटना जा रहे थे। लेकिन उनका डेड बॉडी पटना साहब के आसपास ट्रेन की पटरी के पास मिला। बाद में पुलिस को उनकी बॉडी की छानबीन करने पर उनका आधार कार्ड मिला। जिसके बाद उनके घर वालों को यह सूचना दी गई। तब जाकर हम साथियों को इस बात की जानकारी हुई। हम सभी एबीवीपी के कार्यकर्ता जयनंदन जी के असमय निधन से अत्यंत दुखी हैं। वे बेहद सौम्य और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे।

जयनंदन यादव के निधन पर मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज, एबीवीपी के जिला संयोजक निहाल वर्मा, जमुई नगर मंत्री राहुल कुमार सिंह, बरहट नगर मंत्री मनीष भारती, गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव, झाझा नगर मंत्री राज साहिल, आलोक राज, सनी कुमार, राजब्बर कुमार, करण साह, डुगडुग सिंह एवं अन्य एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।