Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : केस उठाने के लिए दबंगों की दंबगई, महिला को दे रहे हैं जान मारने की धमकी


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी प्यारे साव की 60 वर्षीय पत्नी तारा देवी ने पुलिस अधीक्षक जमुई को आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। 


आवेदन के अनुसार, एक महीना पहले महिला अपने घर पर रात में खाना खाकर अकेली सोई हुई थी। दरवाजे तोड उसके पड़ोसी विजय साव , सुनीता देवी, प्रिंस कुमार, छोटु कुमार सहित दो तीन अज्ञात लोगों ने घर घुस घसीट-घसीट कर मारपीट करने लगा। इससे वो बुरी तरह जख्मी हो गयी जिससे घर में रखे गहने जेवर व नगदी भी लुट लिया गया। आस -पास के लोग शोर सुन जागे तब ये सभी भाग गये। फिर आस -पास के लोगों ने महिला को अस्पताल लाकर इलाज करवाया। घटना के बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया। अब दबंगो के द्वारा केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा नही करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।  पीड़ित महिला ने बताया कि वे अकेले घर में रहती है। वे लोग काफी मनबढु व दबंग है। कई बार मारपीट भी कर चुके हैं। पीड़िता का कहना है कि वे लोग उसके घर को कब्जा करना चाहते हैं। वे लोग भी जान से भी मार सकते हैं। केस करने के बाद भी वे लोग खुलेआम घुम रहा है।पुलिस उसे गिरफ्तार नही कर पा रही है।
पीड़िता ने आवेदन द्वारा जमुई एसपी जे. रेड्डी से न्याय की गुहार लगाई है।