Breaking News

6/recent/ticker-posts

सैर सबसे सरल व्यायाम : सुबह की सैर रखे आपको सेहतमंद


(न्यूज़ डेस्क/gidhaur.com)सुबह सवेरे टहलना सबसे आसान और सबसे अच्छा व्यायाम माना जाता है। किसी ने सच ही कहा है सुबह की सैर पूरे दिन के लिए एक वरदान समान है। सुबह की सैर ना सिर्फ आपको तरोताजा रखती है बल्कि बहुत सारी बिमारियों से लड़ने की शक्ति भी देती है। इसका मुख्य कारण है स्वच्छ हवा जो आपको दिन भर की भाग दौड़ में नहीं मिलती और आज कल के प्रदूषण भरे माहौल में शुद्ध ऑक्सीजन मिलना बहुत मुश्किल है। सुबह मात्र आधे घंटे सैर करना भी जिम में घंटों पसीना बहाने से ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग उम्रदराज हैं उनके लिए तो सुबह की सैर अमृत समान है, मानो या ना मानो लेकिन सुबह सैर करने से इंसान की उम्र भी बढ़ती है। आसान भाषा में कहें तो बहुत सारी बिमारियों का आसान सा समाधान है “सुबह की सैर”
आज gidhaur.com आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसी ही बातें बताएँगे जिसे जानकर आपको पता चलेगा कि सुबह सैर करना कितना जरुरी है-
दिल(हार्ट) के लिए फायदेमंद-  सुबह सैर करने से ब्लड प्रेशर नार्मल हो जाता है। ये हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और बढे हुए कोलस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है। अगर कोई व्यक्ति रोज सुबह आधा घंटा सैर करे तो हार्ट अटैक होने के चांस घट जाते हैं इसके आलावा दिल से सम्बंधित बहुत सारी समस्याएं तो स्वयं खत्म हो जाती है। अगर किसी व्यक्ति को साँस लेने में तकलीफ है जो सुबह की सैर जरूर करनी चाहिए।
आज कल की तेज भागती जिंदगी में दिमाग में टेंशन सबको रहती है। सुबह दौड़ने से आप खुद को हल्का और बहुत तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह की हवा आपकी आखों को भी शीतलता प्रदान करती है। आप रोज आधा घंटा दौड़िये फिर आप खुद महसूस करेंगे कि आप बहुत फ्रेश और टेंशन फ्री रहने लगे हैं।
कैंसर से लड़ने में भी सहायक है सुबह का सैर, कम से कम 45 मिनट सैर करना कैंसर के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक है। वैज्ञानिकों का भी कहना है कि जो कैंसर पीड़ित लोग सुबह घूमने जाते हैं उनकी सेहत दूसरे मरीजों की तुलना में अच्छी रहती है।
मधुमेह से लड़ने में सहायक- अगर आप शुगर के मरीज हैं तो आपको सलाह है कि सुबह जरूर दौड़िये। ऐसा करने से शरीर में शुगर कंट्रोल रहता है और कैलोरी की मात्रा घटती है। और अगर आप शुगर के मरीज नहीं हैं तो सुबह टहलने से आपको डाइबिटीज जैसी बीमारी नहीं होगी।
शरीर आकर्षित बनता है – जब आप किसी फ़िल्मी हीरो या हीरोइन को देखते हैं तो लगता है काश मेरी भी ऐसी ही पर्सनैलिटी हो। उनकी इतनी अच्छी फिटनेस का राज है व्यायाम और सुबह के दौड़ने से अच्छा व्यायाम कोई हो ही नहीं सकता। थोड़ा दौड़ने से आपका शरीर आकर्षित बनेगा। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

क्रिएटिव बनाता है- कई बार दिन में काम करते हुए आपको नींद आने लगती है या शरीर में आलस्य जैसा महसूस होता है। आप आधा घंटा रोज सुबह दौड़ेंगे तो आप खुद को क्रियात्मक महसूस करेंगे कभी थकान जैसा महसूस नहीं होगा।
तो मित्रों सुबह जल्दी उठकर सैर करने के फायदे आपकी समझ में आ गये होंगे। सच कहूँ तो ये सब रोगों की एक दवा है, थोड़ी मेहनत करिये सुबह जल्दी उठने की कोशिश करिये और निकल जाइये सैर पर फिर देखिये सारा दिन आपका है और हमेशा आपके चेहरे पे रौनक और मुस्कान रहेगी।