Breaking News

6/recent/ticker-posts

बोले अलीगंज BAO, वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम लागत में अधिक कमा सकते हैं किसान


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-

किसान वैज्ञानिक तरीके को अपना कर आत्म निर्भर हो सकते हैं  किसान,इसके लिए किसानों को पुराने खेती नीतियों को छोड़ वैज्ञानिक विधि को अपनाने की जरूरत है, तब वे कम लागत और कम समय में अधिक आय पा सकते हैं ।



उक्त बातें बुधवार को प्रखंड के कोलहाना पंचायत के सांपो गांव में आयोजित किसान चौपाल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने कही। सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरुआत कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह व मुखिया सकीता देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।बीएओ ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि अपनाकर अपनी आय व उपज दोनों बढ़ा सकते हैं । किसानों को मजबूत व समृद्ध बनाने के लिए सरकार ने कई अनुदानित योजनाएँ संचालित कर रखी है। किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र व बीज भी उपलब्ध करा रही है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अभिमन्यु कुमार ने कहा कि किसान परंपरागत खेती करते आ रहे थे ।

वैज्ञानिक तरीके से अब खेती कर किसान अपनी आय को दोगुना क रहे हैं । चौपाल में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक संतोष कुमार, किसान सलाहकार अजित रंजन ,मुखिया प्रतिनिधि अजय कुमार, प्रकाश यादव,पूर्व  मुखिया श्रवण यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे।