Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : वैशाखी दुर्गा पूजा को लेकर निकाली गई कलश शोभा यात्रा, 50 वर्षों से हो रही है पूजा


अलीगंज  | चंद्रशेखर सिंह】:-
प्रखंड के दरखा गांव में वैशाखी दुर्गा जी की हर वर्ष प्रतीमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। रविवार को कलश स्थापना को लेकर पूजा समिति एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य  कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें विद्वान पंडितों के द्वारा मंदिर परिसर से ढोल बाजे के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश जुलूस  गांव के भ्रमण करते हुए अलीगंज बाजार होते हुए मानपुर कैलाश धाम में पहुंचकर 351 महिलाओं एवं कुमारी कन्या ने अपने -अपने कलश में जल भरा। इस दौरान गाजे-बाजे ढोल नगाड़े के धुन व मां दुर्गे के जयघोष से पूरे इलाके में वातावरण गूँजायमान हो रहा था। महिलाएं अपने-अपने माथे पर कलश लेकर काफी उत्साहित मूड में जय माता दी की नारे लगा रही थी। भीषण गर्मी को देखते हुए बीच -बीच में शर्बत व नीबू पानी जुलूस में शामिल लोगों को दी जा रही थी। जल भरकर पुनः मंदिर परिसर कलश रखकर कलश स्थापना के साथ पूजा शुरू हो गईं । 


बता दें कि अमूमन सभी जानते हैं कि आसिन व चैत में दुर्गा माता की कलशयात्रा  व पुजा होती है, लेकिन यह जिला का पहला गांव दरखा है, जहां 50 वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा वैशाखी दुर्गा की प्रतीमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। कलश  स्थापना के साथ आज से माता की नवरात्र  प्रारंभ हो गया है। जो नव दिन तक माता की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाता है। दशमी यानि की दस दिन के बाद भव्य मेला लगती है। बड़ी संख्या में आस पास के ग्रामीण माता दर्शन को जुटते हैं। मौके पर विजय यादव,शशिशेखर सिंह, मुन्ना, उपेंद्र सिंह, प्रकाश महतो, धर्मेंद्र कुशवाहा, अमित पंडित, राजेंद्र पंडित, चुलहन पंडित,भोला महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरूष जुलूस में शामिल थे।