Breaking News

6/recent/ticker-posts

बांका : RJD के प्रखंड स्तरीय कार्यालय का हुआ उद्घाटन

धोरैया (बांका) | रूपेश कुमार राजा】:-

आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर धारैया बाजार  के माला हाट के सामने पतंजलि कार्यालय के पास राजद के जिला अध्यक्ष नरेश दास के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड  स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर  राजद प्रखंड पंचायती राज्य प्रकोष्ठ  संगठन के अध्यक्ष सह मुखिया ग्राम पंचायत कुरमा त्रिभुवन प्रसाद ने  कार्यकर्ताओं को  सक्रिय रह कर लोकसभा चुनाव में राजद सांसद सह राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव को लाखों वोट से जिताने की अपील की । 


मौके पर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पार्टी प्रत्याशी सह सांसद जयप्रकाश नारायण यादव  ने फीता काटकर किया।
मौके पर विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है। राजद ही क्षेत्र का विकास कर सकती है। राजद सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। क्षेत्र में राजद का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ता तन मन से चुनाव प्रचार मे जुट जाएं।सांसद ने  कहा कि मोदी सरकार जनता के वादों पर नहीं उतर पा रही है। जनता आज महंगाई की दंश झेल रही है। बेरोजगारी दूर करने के लिए मोदी सरकार कुछ नहीं कर रही है। सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रही है। इस बार के चुनाव में जनता इसका बदला लेगी। सांसद ने कहा कि बाका लोकसभा के सभी विधानसभा क्षेत्र में हमने चौमुखी विकास किया है।
मौके पर प्रखंड प्रमुख रूबी देवी,बांका प्रखंड प्रमुख बंमबंम यादव,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी, राजद प्रखंड कोषाध्यक्ष नवल किशोर यादव,नंदकिशोर यादव,पप्पू यादव,प्रखंड अध्यक्ष खगेश चंद्र राय,मुख्तार नसीम,डीएसएस प्रखंड अध्यक्ष जफर आलम,छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष साजन सिंह व महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।