Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : खेत मे गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, गेंहू की फसल स्वाहा

न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com :-

इसे विभाग की लापरवाही कहें या इत्तेफाक की अचानक से 11000 वोल्ट के तार ने गेहूं के फसल को स्वाहा कर दिया।
घटना गिद्धौऱ प्रखंड के पतसंडा पंचायत की है, जहां रविवार की दोपहर एक कृषक के खेत मे 11 हज़ार का तार टूटकर गिर गया। परिणामतः  फसल पूरी तरह से जल गयी।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी अनुसार,  किसान ने अपने बहियार में गेहूं काटकर संग्रहित किया था। इसी बीच 11 हज़ार वाल्ट का विद्युत तार गिरा और इसके प्रभाव से फसल जलने लगी। आग बुझाने के अनेकों प्रयास विफ़ल हुए।
इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस घटना से अवगत करा दिया गया है। वहीं कुछ ग्रामीण इस 11 हजार वाल्ट के तार को जर्जर बताते हुए विभाग को कोस रहे थे।

(निजी कारणों से किसान का नाम प्रेषित नहीं किया गया है।)