Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : बढ़ते तापमान से बढ़ी पेयजल संकट, परेशानी में आमजन

बढ़ती गर्मी और घटते जलस्तर ने मानव को विकट परिस्थिति में डाल दिया है। नदियों के तट पर बसे जमुई जिले में भी पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड को इस समस्या पर दर्पण दिखाती चंद्रशेखर सिंह की ये Exclusive रिपोर्ट 】:-
Edited by- [Abhishek Kumar Jha] :-



अप्रैल महीना आधा से अधिक निकलने के कगार पर है। भीषण गर्मी व गर्म पुरवैया-पछिया हवा के कारण जन -जीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह होते ही आसमान से बरसते आग की तरह सूरज की किरणों से धरती तपने लगी है।दिन दस बजे से ही लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं बढ़ते तापमान के कारण लोगों के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है। अलीगंज प्रखंड के 13 पंचायतों में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रखंड के विभिन्न गांव में पूर्व से पीएचईडी विभाग द्वारा गाडे गये चापाकल फेल हो चुके हैं। हर गांव में ये चापाकल खराब पड़े हैं। समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना'  ने बताया प्रखंड के विभिन्न  गांव में लगभग 200 चापाकल खराब पड़ा है। पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से ठीक कराने की मांग भी की गई थी पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा आज तक कोई भी पहल नहीं किया गया। वैशाख माह की शुरुआत हो चुकी है। लोगों के बीच पेयजल की चिंता सताने लगी है।
बता दें, प्रखंड के अलीगंज बाजार में भी लोगों को पीने की पानी की काफी मशक्कत करनी पड़ती है। प्रखंड अंतर्गत आने वाले सभी 13 पंचायत के लोग अपने जरूरत का सामान लेने प्रतिदिन अलीगंज बाजार आते हैं। लेकिन पेयजल के लिए एक भी सार्वजनिक चापाकल नही है। लिहाज़ा लोगों को पीने के पानी के लिए काफी फजीहत झेलनी पड़ती है। लोगों ने जिलाधिकारी से  अलीगंज में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।