Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : मैराथन रैली से मतदाताओं को किया जागरूक, सशक्त राष्ट्र निर्माण का लिया शपथ


{गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा} :-

लोकसभा चुनाव के ध्यानार्थ मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र भर के मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह जब घडी की सुई सात और आठ के बीच थी, तब युवाओं का एक जत्था गिद्धौर की सड़कों पर मैराथन रैली को उतरा| डी.पी.आर.ओ. संजय कुमार के नेतृत्व में हुए इस रैली में शामिल साईं सेण्टर गिद्धौर के कई युवाओं ने मतदान के लिए जागरूक करने से सम्बंधित नारे लगाए| 

         एकत्रित जानकारी अनुसार, जिले के विभिन्न प्रखंडों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी / पी.डब्लू.डी.एस. कोषांग के द्वारा यह मैराथन दौड़ आयोजित किया गया, जिसके माध्यम से आम मतदाताओं को अपने मताधिकार के सही और सटीक उपयोग को लेकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया गया| साथ ही सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में निष्पक्ष होकर मतदान करने की भी शपथ दिलाई| बताया जाता है कि, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग जमुई द्वारा निर्गत पत्र के माध्यम से इस मैराथन दौड़ सबंधित दिशा- निर्देश दिये गए थे| 
 अपने निर्धारित समय पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर गिद्धौर बाज़ार होते हुए यह दौड़ म.च.विद्यामंदिर गिद्धौर पहुंचकर समाप्त हुई| मैरथन दौड़ में जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, स्थानीय युवा, पुलिस प्रशासन तथा प्रखंड पदाधिकारियों के अलावे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (साईं सेण्टर) गिद्धौर के दर्जनों खिलाड़ी ने भाग लिया| 

हालांकि इस मैराथन दौड़ में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी अपेक्षित थी, पर कुछ पंचायत प्रतिनिधि दौड़ के समाप्तोप्रांत मौके पर पहुंचे, और कुछ पहुंचे ही नहीं|
मतदाता के जागरूकता  को लेकर हुए इस मैराथन दौड़ में बी.डी.ओ. चिरंजीव पाण्डेय  प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी, थाना अध्यक्ष आशीष कुमार, के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इस अभियान में अपनी सहभागिता निभाते नज़र आये|