Breaking News

6/recent/ticker-posts

भोजपुरी सिनेमा की इकलौती महिला हास्य कलाकार स्वीटी सिंह राजपूत


पटना/मनोरंजन (अनूप नारायण) [Edited by: Sushant] :
51 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी स्वीटी सिंह राजपुत भोजपुरी सिनेमा की इकलौती महिला हास्य कलाकार है। बीते वर्ष प्रदर्शित भोजपुरी फिल्म दुल्हन गंगा पार से फिल्म समीक्षकों की नजर में आई स्वीटी सिंह रानी चटर्जी अभिनीत फिल्म सखी के बियाह में भी नजर आई थी।

आजमगढ़ जिले की रहने वाली स्वीटी सिंह राजपूत का जन्म बलिया में हुआ तथा स्नातक स्तर की शिक्षा बलिया में ही हुई। 2010 में  इन्होंने मुंबई का रूख किया। मुंबई आने के बाद इन्हें स्ट्रगल करना पड़ा और पहली भोजपुरी फिल्म जो इन्हें मिली थी उसका नाम था शोला और शबनम।

उसके बाद इन्होंने आतंकवादी, लहू पुकारेला, मेहंदी लगा के रखना, सत्या, वांटेड, पवन राजा, धड़कन और निर्माणाधीन फिल्म शेर सिंह जैसी यादगार फिल्मों में कॉमिक कैरेक्टर किया। स्वीटी जितनी बेहतर कलाकार है उससे ज्यादा बेहतर एक सुलझी हुए इंसान हैं।

उनका मानना है कि अच्छे और बुरे लोग सभी जगह होते हैं अगर आप अच्छे हैं तो आपके साथ कुछ भी गलत नहीं होता। ग्लैमर के चकाचौध  के बीच उन्होंने अपने वजूद और अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया।

वह कहती है कि दुनिया में बहुत गम है। इंसान अपने दुख-दर्द से परेशान है। अगर उनके अभिनय को देखकर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो वहीं उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। स्वीटी के पिता श्री सूबेदार सिंह प्रोफेसर है तो माता श्रीमती रीता सिंह शिक्षिका।

स्वीटी चार भाई और चार बहन हैं। मजबूत पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली स्वीटी कहती है कि परिवार का सपोर्ट है कि आज वह मुंबई की माया नगरी में अपनी खुद की पहचान बना चुकी हैं।
स्वीटी कहती हैं कि वैसे तो पूरा परिवार का सपोर्ट उनके साथ है लेकिन खासकर दोनों बड़ी बहन है जो वकील है, रितु सिंह व शिखा सिंह का समर्थन सबसे ज्यादा रहा है। स्वीटी कहती है कि वह खुद को भोजपुरी की कॉमेडियन के तौर पर स्थापित करने के लिए पूरी तरह से लगी हुई और उसमें सफलता भी मिली है। भोजपुरी फिल्मों के प्रति उनकी सोच काफी सार्थक है।

यूट्यूब पर इनका खुद का चैनल स्वीटी इंटरटेनमेंट काफी लोकप्रिय हो रहा है जिस पर यह समय-समय पर अपने कॉमेडी के वीडियो अपलोड करती रहती हैं जिसको पसंद करने वाले लाखों की तादाद में है। भोजपुरी की हास्य अभिनेत्री स्वीटी सिंह राजपूत ने कहा की भोजपुरी मेरी माँ-बहन परिवार, मेरा संस्कार मेरा सब कुछ है।