Breaking News

6/recent/ticker-posts

राज्य सरकार की 'सद्भावना दूत' बनेंगी श्रेयसी सिंह, गिद्धौर में हर्ष व्याप्त



[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

भारत के कई हिस्सों में कुपोषण को दूर भगाने का अभियान चल रहा है| प्रदेश सरकार  भी इस रोग से जंग लड़ने की कार्यशैली में बदलाव लाने को प्रयासरत है| इस क्रम में पोषण अभियान के तहत इस रोग को जन आन्दोलन का रूप देने की पहल की जा रही है| सरकार के इस पहल को क्रियान्वयन के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी निशानेबाज श्रेयसी को सद्भावना दूत बनाने का निर्णय लिया गया है|
विदित हो, आगामी छः मार्च को श्रेयसी और आइसीडीएस निदेशालय के मध्य एमओयू हस्ताक्षर किया जाएगा| इस कार्यक्रम में आइसीडीएस के निदेशक आलोक कुमार, समाज कल्याण मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, विभाग के अपर मुख्या सचिव अतुल प्रसाद, सहित कई दिग्गजों के उपस्थिति की भी खबर है| 
बताते चलें, निशानेबाजी में महारथ हासिल कर चुकी श्रेयसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिग्विजय सिंह की पुत्री है, जो अर्जुन अवॉर्डी रह चुकी है| निशानेबाजी के क्षेत्र में अपना परचम लहराने वाली श्रेयसी के सद्भावना दूत बनाये जाने से उनके होमटाउन गिद्धौर में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है|