Breaking News

6/recent/ticker-posts

सोनो पहुंचे रेल मंत्री पियूष गोयल, झाझा-बटिया रेल लाइन का किया शिलान्यास


[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

शनिवार की दोपहर सोनो प्रखंड वासियों के लिए काफी एतिहासिक रहा| झाझा  -बटिया नई रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास करने रेल मंत्री पियूष गोयल हेलीकाप्टर से सोनो पहुंचे|

कार्यक्रम में रेल मंत्री के साथ संसद चिराग पासवान, एवं पूर्व सांसद पुतुल देवी ने संयुक्त रूप से इस परियोजना का शिलान्याश किया| इस दौरान रेल मंत्री पियूष गोयल, डीआरएम, झाझा विधायक रविन्द्र यादव, पूर्व मंत्री दामोदर रावत, ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाते हुये पटना जंक्शन पर खड़ी नई हमसफर एक्सप्रेस को रवाना किया| पंडाल में डिजिटल प्रोजेक्टर लगाया गया था, जिसमे इस दृश्य को प्रत्यक्ष रूप से हज़ारों की संख्यां में मौजूद दर्शकों ने देखा|


सोनो स्थित मध्य विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पियूष गोयल ने जनता को शिवरात्री की आग्रिम शुभकामनाएं दी| उन्होंने सांसद चिराग की ओर इशारा करते हुए व्यंगात्मक भाव में कहा कि वे चिराग की शिकायत करने यहाँ आयें है| इस दौरान रेल मंत्री ने जमुई लोकसभा क्षेत्र के विभिन स्टेशनों पर चार ट्रेनों के ठहराव की घोषणा भी की| उन्होंने कहा की जमुई लोकसभा के विकास को समर्पित  चिराग जी अक्सर ही रेल परियोजनो को लेकर बातचीत करते रहते हैं | उन्होंने कहा की अब तक के सबसे युवा सांसद चिराग पासवान हमेशा अपने क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधा देने को प्रतिबद्ध दिखते हैं। रेल मंत्री ने यह भी बताया कि चिराग अपने क्षेत्र में रेल परियोजनाओं को लेकर संजीदा हैं। अपने भाषण में रेल मंत्री ने प्रधानमंत्री जी के कुछ महत्वाकांशी योजनाओं के लाभ से भी लोगों को वाकिफ कराते हुए, भारतीय जावानों के आदमय साहस की चर्चा की| 


अपने 18 मिनट के भाषण में सांसद चिराग पासवान ने कहा कि अपने क्षेत्र को तीव्र गति से आगे ले जाने के लिए वे कृत संकल्पित है| उन्होंने सोनो की धरती पर रेल मंत्री के आगमन के लिए उन्हें साधुवाद का हकदार बताया| सांसद चिराग ने कहा कि जमुई एवं सोनो की जनता से उनको मान सम्मान मिला है उसके वे ऋणी हैं| वे आगे भी अपने क्षेत्र में बर्नर जलाशय योजना के अलावे अन्य मह्त्वकंशी योजनाएँ को धरातल पर उतारकर जनता को सम्पर्पित करने के लिए प्रयासरत हैं| झाझा-बटिया रेल लाइन शुरू हो जाने से स्थानीय जानता काफी लाभान्वित होंगे| चिराग ने कहा झाझा-बटिया रेल लाइन  496 करोड़ की परियोजना है| इसके तहत झाझा-से गिरिडीह तक जाने वाली नई रेल लाइन का पहला फेज झाझा से बटिया तक रेल लाइन का निर्माण होना है| परियोजना के पूरा हो जाने से इस क्षेत्र का हावड़ा और पटना के साथ सीधा रेल संपर्क हो जाएगा|

[सिकंदरा और सिमुलतला को भी मिली सौगात] -
सांसद चिराग ने कहा ट्रेन नंबर 07005/07006  हैदराबाद-रकसौल स्पेशल का शेखपुरा में ठहराव होगा। साथ ही 13331/13332 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव 4 मार्च से सिमुलतला में होगी| इसके लिए उन्होंने पियूष गोयल जी का हृदय ताल से धन्यवाद किया|


बताते चलें, दर्शक दीर्घा में बैठे अधिकांश युवा वर्ग लोजपा के समर्थन में अपने नारे दे रहे थे| कार्यक्रम का समापन तय समय सीमा के अन्दर कर दिया गया| कार्यक्रम में विधि व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस बल के अलावे युवा संग सोनो ने भी अपने अहम् योगदान दिया|
इस एतिहासिक कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह,  पूर्व मंत्री दामोदर रावत , भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शिव शंकर चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष सुभाष पासवान, जदयू नेता ई. शंभू शरण, , भाजपा नेता प्रकाश भगत, विकास प्रसाद सिंह, लोजपा प्रदेश सचिव दिलीप पासवान, आई टी सेल के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, मिथलेश पासवान, सहित एनडीए के कई नेता उपस्थित रहे| इधर परियोजना के शिलानयस होने से स्थानीय जनता के चेहरे पर उत्साह देखा जा रहा है|

फोटो साभार : (चिराग पासवान)