Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : जलस्तर गिरा, सूखने लगे चापाकल

जलस्तर नीचे खिसकने से अधिकांश चापाकल अनुपयोगी हो गए हैं...

 【गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा】 :-

तीन नदियों के संगम तट पर स्थित गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में पेयजल समस्या गहराने लगा है। पानी का लेयर काफी नीचे चले जाने के कारण अधिकांश निजी व सरकारी चापाकल बेकार होते दिख रहे हैं।  पेयजल संकट की समस्या को देखकर लोगों में काफी बेचैनी देखी जा रही है।
नदी तट पर स्थित कुमरडीह, कोल्हुआ, मौरा, गुगुलडीह, आदि गांवों के कई जगहों पर चापाकल के जलस्तर ने दम तोड़ दिया है।  इन सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं लिहाज़ा लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल संकट का गहरा जाना विकट परिस्थितियों की ओर इशारा कर रही है।
वैसे, स्थानीय बुद्धिजीवियों की यदि मानें तो पानी की बर्बादी भी इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है।