Breaking News

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय मंत्री के कार्यक्रम में एक हजार कार्यकर्ता पहुंचेगे


चंद्रशेखर सिंह (अलीगंज) :
प्रखंड के अलीगंज बाजार में शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को 2 फरवरी को जमुई में लोजपा सुप्रीमो केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित अन्य मंत्रियों के साथ जमुई में भारतीय खाद्य क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन के बाद एक सम्मेलन को संबोधित करेंगें.

उन्होंने कार्यकर्ताओ को बड़ी संख्या में जमुई चलने की आह्वान किया गया और अलीगंज प्रखंड से एक हजार कार्यकर्ताओं जमुई पहुंचने का संकल्प लिया।

बैठक अगामी लोकसभा की तैयारियों में कार्यकर्ताओ ने तन व मन से जुट जाने की अपील की. बैठक में पार्टी के मजबूती के लिए भी विचार विमर्श किया गया। मौके पर राजो पासवान,राम स्वरूप पासवान,हरिशंकर महतो,मनोज महतो ,गोपाल सिंह,उमेश पासवान,संजय कुमार,उमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।