Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से लोगों को परेशानी

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) : प्रखंड के अलीगंज बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने से बाजार आये लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।प्रखंड की आबादी लगभग दो लाख से भी अधिक है।सभी लोगों को बाजार करने और रोजमर्रा की चीजों को खरीदने हेतु अलीगंज ही एक माञ बाजार है।अलीगंज बाजार होकर ही नवादा व सिकंदरा जाने का मुख्य मार्ग के दोनों किनारे ही बाजार है।जहां से पटना -नवादा व जमुई जाने के लिए यात्रियो को बसों का इंतजार करनी पड़ती है।और प्रतिदिन सैकड़ों वाहन यहां से अन्य जगहों के लिए खुलती है।जहां बाजार करने व अन्य जगहों पर जाने के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरूष आते और जाते हैं।लेकिन बाजार में एक भी सार्वजनिक शौचालय नही रहने  लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह; मुन्ना, बताते हैं कि बाजार आये लोगों को काफी परेशानी होती है।खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करनी पड़ती है।उन्होंने ने बताया कि बाजार में युरिनल( पेशाब खाना) की भी व्यवस्था नहीं है।पुरुष तो कहीं भी लेकिन महिलाओं को उस वक्त काफी दिक्कतों के दौर से गूजरनी पड़ती है।ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों से लेकर स्थानीय विधायक व सांसद से भी कई बार अलीगंज बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कराने की मांग की गई।लेकिन किसी ने आज तक सकारात्मक कदम नही उठाया है।और आमजनो को प्रतिदिन शर्मसार होना पड़ता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी मो शमसीर मलिक ने कहा कि शौचालय निर्माण बाजार में कराने का स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है।जल्द ही बाजार में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।