Breaking News

6/recent/ticker-posts

मांगोबंदर : आपदा पीड़ित हेतु विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

मांगोबंदर (शुभम मिश्र) :
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को खैरा प्रखंडान्तर्गत मध्य विद्यालय मांगोबंदर के प्रांगण में आपदा पीड़ितों के लिए कानूनी जागरूकता शिविर सह कार्यशाला का एक दिवसीय आयोजन अधिवक्ता अशोक कुमार सिन्हा एवं पी.एल.वी मनोरंजन कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। जिसमें आपदा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि आपदा प्राकृतिक या मानवजनित; दोनों ही प्रायः पीड़ितों को अचानक चपेट में ले लेती है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित होता है।
जबकि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा आपदाओं को कम करने का भरसक प्रयास किया जाता है; परंतु कई बार विभिन्न कारणों से पीड़ित वर्ग तक इसका लाभ नहीं पहुंच पाता है।
आपदा के पीड़ित विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम की धारा 12(इ) के तहत निःशुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त करने के हकदार हैं। कुछ ग्रामीणों द्वारा विभिन्न योजनाओं के बारे में भी प्रश्न किये गये।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी के अलावे डॉ. सुधीन्द्र नाथ मिश्र, जालो रावत, उमाशंकर पांडेय, सरयुग पासवान, शिवनाथ मोदी, रामचंद्र मोदी, सुकलेन्द्र सिन्हा, अर्जुन मोदी के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।