Breaking News

6/recent/ticker-posts

चकाई : नक्सलियों के गढ़ पहुँचे प्रशासन, जनता दरबार लगा सुनी समस्याएं



चकाई( श्याम सिंह तोमर)
चकाई प्रखंड अंतर्गत बरमोरिया पंचायत के पन्ना उत्क्रमित मध्य विधालय में देश के आजादी के बाद पहली बार चकाई प्रखंड प्रशासन ने संयुक्त रूप से नक्सलियों के गढ़ में जाकर जनता दरवार आयोजित किया।इस मौके पर चकाई बीडीओ सुनील कुमार चाँद अंचलाधिकारी अजित झा,सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ब्रजेश कुमार एवं चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार मुख्य रूप से जंगलो में बसे नक्सल प्रभावित गांवों के आदिवासी के बीच उनकी जनसमस्याओं को सुना और मोके पर उसका समाधान किया।
जनतादरबार में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी एवं सैकड़ो की संक्या में लोगो को राशन,किराशन,जाति,आवासीय,वोटर कार्ड से सम्बंधित फॉर्म लिया गया।जनता दरबार मे बरमोरिया के ग्रामीणों अपनी समस्याओं को लेकर पहुचे जिसे आवेदन लेकर जल्द से जल्द उसका समाधान करने का भरोसा आलाधिकारियों ने दिया।इस दौरान राज्य सरकार की योजना राशन,किराशन,आवास योजना,व्रिधा पेंशन,चिकित्सा, वोटरकार्ड,जाति प्रमाण पत्र,आवासीय प्रमाण पत्र,दाखिल खारिज,लगान रशीद,बंदोबस्ती पर्चा से सम्बंधित आवेदन ग्रामीणों ने जनता दरबार मे दिया।दाखिल खरिज से सम्बंधित कुल 4 आवेदन ग्रामीणों ने जमा किया।जबकि बंदोबस्ती पर्चा के लिए एक आवेदन जमा हुए।बता दे कि नक्सल प्रभावित बरमोरिया पंचायत में आजादी के बाद पहली बार प्रखंड प्रशासन जंगलो में आदिवासी समुदाय के बीच पहुचा था।जबकि अब तक बरमोरिया जाने के लिए मुख्य सड़क नही बना है वही अधिकारियों की टीम बाइक से जनता दरबार लगाने पहुची थी।वही जनता दरबार मे चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रसाद ने जनता दरबार में सेकड़ो लोगो के बीमारियों की जांच की एवं दवाइयों दी।
इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद ने बताया की हमारा प्रयास है की जंगलो में बसे गांवो तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचे।जंगलो में रहकर गुजर बसर करने वाले भोले भाले आदिवासी लोग प्रखंड मुख्यालय नही पहुँच पाते थे और ना की उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पाता था।हम सभी प्रखंड प्रशासन का प्रयास है कि जंगलो में रहने वाले लोगो तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचे इसके लिए हम सभी लोग हमेशा प्रयासरत है।
वही अंचलाधिकारी अजित झा ने कहा की हम सभी का प्रयास है की अंचल से सम्बंधित जितने भी कार्य हो वो इन गरीब तक इसका लाभ पहुँचे।जनता दरबार मे कुल दस आवेदन जमा किये गए है जिसका समाधान जल्द से जल्द कर दिया जाएगा।
वही जनता दरबार मे चकाई प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चाँद,अंचलाधिकारी अजित झा,सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ब्रजेश कुमार,चिकित्सा पदाधिकारी रमेश प्रशाद,पंचायती राज पदाधिकारी बबुआ पासवान,चकाई थाना के सब इंस्पेक्टर संजीत कुमार,बरमोरिया पंचायत की मुखिया मंझिली मरांडी,नोआडीह मुखिया राजु कोल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।