Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज में बोले पूर्व मंत्री, संगठित होकर होगा समाज का उत्थान

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के मिर्जागंज पंचायत के दिघौत गांव में रविवार को नववर्ष कुशवाहा मिलन समारोह का आयोजन कुशवाहा कल्याण समिति सिकंदरा के अध्यक्ष सुरेश महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मौके पर मंच का संचालन शिक्षक अशोक कुमार ने किया। 


कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी व पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि संगठित होकर ही किसी समाज को उत्थान किया जा सकता है। बिना संगठन के कुछ भी संभव नहीं हो सकता है। उन्होंने कुशवाहा समाज के लोगों को एक सूत्र में संगठित होने की अपील की। पूर्व विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा ने कहा कि किसी भी चीज को संगठित होकर ही पाया जा सकता है। इसलिए लोगों एक संगठन में आनी होगी। जब हम सभी संगठित हो जाएंगे तो समाज का विकास अवश्य होगी। सभा को नागमणि कुशवाहा,पिंकी कुशवाहा,जदयू नेता संतोष कुशवाहा,मुरलीधर सिंह,शीतल मेहता ने भी संबोधित किया। मौके पर जदयू महिला जिला अध्यक्ष क्रांति देवी, जनारदन प्रसाद,सुरेश प्रसाद महतो, पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुशवाहा,शीतल प्रसाद मेहता सहित अलीगंज, सिकंदरा ,हलसी ,रामगढ़ प्रखंड से कुशवाहा समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।