Breaking News

6/recent/ticker-posts

सिमुलतला : किसान गोष्ठी आयोजित, समस्याओं के समाधान का मिला मूलमंत्र


सिमुलतला(बीरेन्द्र कुमार/गणेश सिंह) :-

कृषि कल्याण अभियान फेज 2 के तहत रविवार को सिमुलतला स्थित ग्राम भारती सर्वोदय आश्रम में  कृषि विज्ञान केंद्र के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आये जमुई विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक वरीय वैज्ञानिक डॉ. सधीर कुमार सिंह ने उक्त गोष्ठी में उपस्थित किसानों से कहा कि यदि कभी भी  किसी भी प्रकार का समस्या हो सकती है वो धान का हो, गेंहू का हो,फलक हो, मुर्गी का हो या चाहे किसी भी प्रकार का समस्या हो उसे हमारे केंद्र अथवा 8292847841 से तुरन्त संपर्क करे, हम उस समस्या का तुरन्त समाधान करेगें।

यदि किसानों को हमारे केंद्र से सहायत मिलती है तो हमे लगता है कि केंद्र अच्छा काम कर रही है। मूल रूप से आज हमने यह कार्यक्रम इस लिए यहां रखा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन है और आज पूरा भारत वर्ष इसे किसान दिवस के रूप में मनाता है। हालांकि यह कार्यक्रम भारत सरकार कृषि कल्याण मंत्रालय की तरफ से चलाया जा रहा है। जिसमे पूरे भारत वर्ष में कुल 113 जिले में चलाया जा रहा है और सारे जिले से 25-25 गांवो को चयनित किया जाना है। सिमुलतला को विमलेश झा के प्रयास से शामिल किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने माना है कि 2022तक किसानों की आमदनी दो गुनी हो सके। इसके लिए किसानों को तकनीकी उपकरण एवं उन्नत प्रकार के फसलो का उपयोग किया जाना है।तक जा के किसानों का दो गुनी आमदनी किया जा सकेगा। कृषि कल्याण अभियान में 12-13 तरीके के काम होने है। जिसमे मूल काम प्रशिक्षण है। आज पेड़ पौधे की संख्या काफी तेजी से कम हो रहे है जिसके कारण जलवायु का तापमान बढ़ रहे जिस कारण काफी कम बारिश हो रहे है और सुखाड़ की स्थिति हो गयी है। इसलिए हमे संकल्प लेना होगा की अधिक से अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाए। सिमुलतला को मिनी शिमला के नाम से जाने जाते है लेकिन यदि यही स्थिति रही तो वो दिन दूर नही कि सिमुलतला को राजस्थान के नाम से जाना जाने लगेगा। यही कारण है की अब सैलानियों की संख्या भी पहले की अपेक्षा कम हो गई है। इस मौके पर उपस्थित दर्जनों किसानों को जामुन, आंवला, करंज, गाम्भर एवं मेहगुणी आदि पांच प्रकार के प्रजाति के सैकड़ों पौधे वितरण किया गया साथ ही वर्मीकम्पोस्ट खाद बनाने के लिए वेस्ट डी कम्पोजर वितरित किया गया। इस मौके पर ग्राम भारती के सरला बहन, वरीय वैज्ञानिक मनोज कुमार सिंह आदि ने अपना अपना विचार किसानों के बीच रखा। इस मौके पर कनौदी एवं टेलवा पंचायत के कृषि समन्वयक शिवेंद्र कुमार , खुरण्डा पंचायत के किसान सलाहकार मनोज कुमार, भाजपा मंडलाध्यक्ष शिवकुमार यादव, श्यामसुंदर यादव अमीन, प्रकाश पंडित, मिस्टू सिंह, भूषण वर्णवाल, अरुण यादव, बासुकी यादव, नजूल अंसारी सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ