Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : कांग्रेस की बैठक आयोजित, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता को तैयार करने पर जोर


अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :-

अलीगंज प्रखंड के बाजार में रविवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मकेशवर यादव की अधय्क्षता  में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान ने कहा कि दलित ,पिछड़ा,किसान कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है।तीन राज्यों में भाजपा का सफाया करने के बाद जनता खुश है।किसानों का कर्ज माफ कांग्रेस ने किसान हित का काम किया है।कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो गाजी शहनवाज ने कहा कि भाजपा तीन तलाक पर राजनीतिक कर रही है।आम जनता सब कुछ समझ चूकी है।वही राजेश पासवान ने कहा कि कांग्रेस चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत गांव से संगठन को मजबूत कर आगामी लोकसभा में जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस से ही देश को भला हो सकता है।मौके पर पवन पासवान,उमेश यादव ,प्रकाश पासवान ,श्यामसुंदर सिंह,आनंदलाल पाठक सहित बड़ी संख्या में दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ