Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : BPNPSS के प्रदेश अध्यक्ष ने डीईओ एवं डीपीओ से की वार्ता


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा} :-

जमुई जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु तथा डीपीओ (स्थापना) श्याम प्रसाद सिंह से बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह एवं जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव की वार्ता हुई।
इस वार्ता के उपरांत जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु से आश्वासन मिला कि दिनांक 07/05/2012 के पहले तक हिंदी विद्यापीठ देवघर से विभिन्न उपाधियों के आधार पर की गई नियुक्ति पर कोई दिक्कत नही होगा, उनकी नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है।
कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल ने बताया कि डीईओ साहब से बात चीत के बाद ये कहा जा सकता है कि जमुई जिले के शिक्षकों को सभी मदों से होने वाले अगले माह का भुगतान 7th पे के साथ होगा।
वहीं इस माह आयोजित होने वाले BPSC और BSSC परीक्षा के कारण इस दिन जमुई जिले में चलने वाले NIOS के तहत WBA की कक्षा स्थगित रहेगी, इस संदर्भ में विभागीय पत्र सोमवार को जारी हो जाएगा।
बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के साथ उक्त पदाधिकारियों की हुई इस वार्ता में प्रदेश और जिलाध्यक्ष के अलावे जिला उपाध्यक्ष जितेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल व अन्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ