Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा का हुआ अनावरण, MLA ने की व्यक्तित्व की चर्चा


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड स्थित +2 एम आर पूरी हाईस्कूल ताजपुर के प्रांगण में शुक्रवार को विद्यालय संस्थापक सह गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी स्व. राणा रामधारी सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रामपुकार सिंह ने किया। सभा संबोधन के पूर्व विद्यालय के छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरा विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी एवं वजीरगंज के पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह ने विद्यालय के संस्थापक के प्रतिमा का अनावरण किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कहा कि राणा रामधारी सिंह सामाजिक विचारों के पुरोधा थे। जब देश गुलाम हुकूमत के दौर से गुजर रहा था।उस समय मुगेर एवं नवादा जिला के सुदूर गांव में शिक्षा मंदिर की स्थापना कर लोगों के बीच शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। इन्होंने गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी के रूप में देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने में भी अहम भूमिका निभाया। सभा को वजीरगंज के पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जब गांव से लेकर पूरे देश पर अंग्रेजी हुकूमत की सरकार चल रही थी,उस समय बाबू राणा रामधारी सिंह ने अपने नीजी जमीन व आस पास के लोगों के सहयोग से ताजपुर गांव में विद्यालय की स्थापना कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर ऐतिहासिक कार्य किया है,जो कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व सरपंच सदयानारायण सिंह ने कहा कि नवादा -मुंगेर जिला का यह पहला विद्यालय है। पूर्व मुखिया सुरेन्द्र पांडेय ने कहा कि इन्होंने शिक्षा का मंदिर बनाकर क्षेत्र के लोगों को शिक्षा के प्रति लगाव पैदा किया और आज क्षेत्र के लोग शिक्षा पाकर कई उंचे पदों को सुशोभित कर रहें हैं।
मौके पर विद्यालय एच. एम. राणा राजीव कुमार, पूर्व मुखिया राणा चंद्र मौलेशवर सिंह ,एच साकेत कुमार, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव रतनेशवर शर्मा,मो कमाल साहेब,सरपंच मुनेशवर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव छोटेलाल सिन्हा,किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ