Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : रालोसपा ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, राज्य व्यापी के तहत हुआ आयोजन


[gidhaur.com | न्यूज डेस्क] :-

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) की जमुई जिला इकाई ने राज्य व्यापी कार्यक्रम के तहत जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत अभयपुर गांव में "शिक्षा सुधार - जन जन का अधिकार " प्रोग्राम को लेकर "हस्ताक्षर अभियान" का आयोजन किया।
              रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा अंतिम सांस लेने को मजबूर है।उन्होनें इसके लिए सीधे राज्य सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।
          श्री चौधरी ने आमजनों से इस मुद्दे पर संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि आप इस विषय को लेकर हस्ताक्षर कर राज्य सरकार की गलत शिक्षा कार्यक्रम का विरोध करें।
         पूर्व सांसद श्री चौधरी ने अगामी 31 जनवरी तक इस अभियान को संचालित किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में इसे महामहिम राज्यपाल को समर्पित कर राज्य सरकार का विरोध किया जायेगा।
             प्रदेश महासचिव उमाशंकर सिंह , जिला अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल , प्रदेश युवा महासचिव धनंजय यादव समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
         हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित होकर निर्धारित पत्र पर "शिक्षा सुधार - जन जन का अधिकार " कार्यक्रम का समर्थन करते हुए दस्तखत किया।

साभार : निरंजन कुमार (जमुई/आज)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ