Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : आगंनबाड़ी सेविकाओं ने किया CM का पुतला दहन

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह):-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में बाल विकास परियोजना कार्यालय के समीप सड़क पर उतर कर सैकड़ों सेविकाओ ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बिहार राज्य आंगनबाडी संयुक्त संघर्ष समिति संघ के बैनर तले जिला अध्यक्ष विधा कुमारी एवं मीना कुमारी के नेतृत्व में राज्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व कल्याण मंञी का पुतला दहन किया गया।संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया सुबे की सरकार में महिला सशक्तिकरण के नाम पर महिलाओं को ठगा जा रहा है।आंगनबाडी सेविकाओ की 15 सूञी मांग पञ दिया गया था।लेकिन एक बार भी सफल वार्ता संघ के पदाधिकारियों से सुबे की कल्याण विभाग अधिकारियों ने मांगपुरी तो दुर वार्ता करने का समय भी नही दे पाई।मीना कुमारी ने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मागं नही मानी तो नये साल के नये आगाज के साथ सारे संघ के सदस्यों व सेविका/सहायिका मिलकर 8 एवं 9 फरवरी को पुरे प्रदेश में संघ के आदेशानुसार चकका जाम कर देंगे।मौके पर बडी संख्या में सेविका -सहायिका मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ