Breaking News

6/recent/ticker-posts

गिद्धौर : BPNPSS का प्रखंड इकाई गठित, वशिष्ठ नारायण बने अध्यक्ष

{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का गठन किया गया। इसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव ने की।

नव निर्वाचित कमिटी के सदस्यों में प्रखंड अध्यक्ष के पद पर वशिष्ठ नारायण यादव, रंजीत यादव को वरीय उपाध्यक्ष, ब्रजेश सिंह को महासचिव, प्रदीप रजक को कोषाध्यक्ष, तथा gidhaur.com के संवाददाता सह दयानन्द साव को मीडिया प्रभारी के पद पर विराजित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष का पद कैलाशपति यादव, उमाशंकर प्रसाद, राजेश पांडेय, वंदना कुमारी एवं नागेन्द्र नाथ को सौंपा गया।
वहीं मंटू मंडल, शिवशंकर पांडेय, अवधेश कुमार, साबिर अंसारी एवं धर्मेंद्र पासवान को प्रखंड सचिव बनाया गया। प्रखंड ईकाई गठन के दौरान आशीष भारती को उपसचिव का पद मिला।सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अपनी प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने अपनी शुभकामनाएँ दी। 


बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आनंद कौशल सिंह ने कहा कि हम सभी नवचयनित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों से आग्रह करते हैं कि आज जो सम्मान आप सभी को मिला है इसके बदले आप सबों का यह दायित्व है कि प्रखंड के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए आप सबों को सदैव तत्पर रहना होगा। जिस पर एकस्वर से सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम जिला कमिटी को आश्वस्त कराया कि जिस अपेक्षा से प्रखंड कमिटी का चयन किया गया हम सभी उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

शनिवार को आयोजित इस प्रखंड इकाई चुनाव में जिला उपाध्यक्ष युगल किशोर यादव, जितेश सिंह, मुरारी शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, झाझा प्रखंड अध्यक्ष मनोज रंजन,उपाध्यक्ष रामप्रवेश,जमुई प्रखंड उपाध्यक्ष उत्तम सहित गिद्धौर के सैकड़ों शिक्षक/शिक्षिकाओं की मौजूदगी देखी गई। 
साभार :- दयानन्द साव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ