Breaking News

6/recent/ticker-posts

गंगरा : शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर गए मध्य विद्यालय के बच्चे



गंगरा/गिद्धौर/न्यूज़ डेस्क (नीलेश कुमार/गुड्डू बर्णवाल) [Edited by: अभिषेक] : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत राजगीर हेतु शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए मंगलवार को गिद्धौर प्रखंड के गंगरा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय गंगरा के छात्र-छात्राओं का दल रवाना हुआ।

प्रधानाध्यापक कुंदन देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय के आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं का दल राजगीर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेगा और साथ ही साथ भौगोलिक परिवेश की जानकारी प्राप्त करेगा। वहीं उपस्थित शिक्षक निरंजन सिंह ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों का बौद्धिक एवं मानसिक विकास करना होता है।

उक्त मौके पर शिक्षक निरंजन सिंह, विरेन्द्र सिंह बेबी देवी एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावको की उपस्थिति मे गंगरा पंचायत वार्ड संख्या 5 की वार्ड सदस्या सुनीता देवी ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ